फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news On the occasion of Ganga Dussehra, lakhs of people took a dip in Maa Ganga at Ramrekha Ghat

Bihar: रामरेखा घाट पर गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, यूपी-नेपाल से उमड़े भक्त

Thu, 05 Jun 2025 02:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 02:42 PM IST
सार

गंगा दशहरा 2025 के मौके पर बक्सर के रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बिहार, झारखंड, यूपी और नेपाल से आए भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए।

 

विज्ञापन
Bihar news  On the occasion of Ganga Dussehra, lakhs of people took a dip in Maa Ganga at Ramrekha Ghat
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बक्सर के पावन रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए बक्सर पहुंचे। सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा की।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
घाट पर सुबह 10 बजे तक करीब 60 हजार लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और धूप से मां गंगा की आराधना करते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। रामेश्वरनाथ मंदिर में भी भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


चोल मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे सैकड़ों परिवार
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का चोल मुंडन संस्कार कराने घाट पर पहुंचे। बच्चों को पारंपरिक पोशाकों में सजाया गया। स्नान के बाद विधिपूर्वक मुंडन और पूजा संपन्न हुई। हालांकि भीड़ के कारण कई बच्चे और महिलाएं अपनों से बिछड़ गए, जिन्हें फिर से मिलाने के लिए घाट पर खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

रामरेखा घाट पर मां गंगा की आरती
घाट पर गंगा आरती के पूजारी लाला बाबा ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर मजिस्ट्रेट, नगर परिषद कर्मी, महिला पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। ट्रैफिक कंट्रोल, सफाई व्यवस्था, और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए माइक से अनाउंसमेंट भी लगातार किया जा रहा है। रामरेखा घाट सहित नाथ बाबा घाट और अन्य गंगा घाटों पर भी दिनभर भक्तों की भारी भीड़ बनी रहने की संभावना है। प्रशासन का अनुमान है कि शाम तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed