{"_id":"67532c112dc2052c9707fda2","slug":"bihar-news-mysterious-death-of-uncle-and-nephew-in-nandgola-patna-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना के नंदगोला में चाचा-भतीजे की रहस्यमयी मौत, खाना खाकर सोए फिर उठे ही नहीं, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना के नंदगोला में चाचा-भतीजे की रहस्यमयी मौत, खाना खाकर सोए फिर उठे ही नहीं, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 06 Dec 2024 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:23 PM IST
सार
पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंदगोला में चाचा रवि दास (30) और भतीजा सोनल दास (20) की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। दोनों किराए के मकान में रहते थे और रात में खाना खाने के बाद सोए थे। सुबह उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंदगोला में चाचा रवि दास (30) और भतीजा सोनल दास (20) की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। दोनों किराए के मकान में रहते थे और रात में खाना खाने के बाद सोए थे। सुबह उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के भाई नवीन ने बताया कि घटना की जानकारी मिले ही हमलोग यह पहुंचे है। दोनों चाचा भतीजा किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के मुताबिक रात को खाना खा कर सोए थे, जिसके बाद आज उन दोनों की मौत की खबर आई है। पूरा परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस
झरनाबकी जानकारों होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। मामले को लेकर मालसलामी थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक मामला प्रकाश में आया है।चाचा भतीजा की मौत हुई है। दोनों बाढ़ के रहने वाले हैं। यह किराए के मकान में रहता था। मामले को ले कर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन