फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Murder of married woman in dowry dispute revealed in Nalanda, husband and father-in-law arrested

Bihar Dowry: बिहार में फिर दहेज की भेंट चढ़ी बेटी; सिर्फ 50 हजार के लिए की गई हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:55 PM IST
सार

Nalanda News: नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में धारा 302 (हत्या) और 304B (दहेज हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Murder of married woman in dowry dispute revealed in Nalanda, husband and father-in-law arrested
मृतका सविता कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नालंदा जिले में एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला दहेज के विवाद से जुड़ा हुआ है और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह नगरनौसा थानाक्षेत्र के रामघाट धरमपुर पुल के पास एक नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। शव की पहचान स्थानीय लोगों से नहीं हो पाई, लेकिन एक दिन पूर्व करायपरसुराय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पवन कुमार ने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। मृतका की पहचान सविता कुमारी (24) के रूप में हुई, जो करायपरसुराय थाना क्षेत्र की निवासी थी।
विज्ञापन

 

Bihar News: Murder of married woman in dowry dispute revealed in Nalanda, husband and father-in-law arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और ससुर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मृतका के पिता बिरजू राम की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की। बिरजू राम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 2021 में पवन कुमार से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर सविता को प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके अनुसार, 50 हजार रुपये की दहेज राशि को लेकर सविता की हत्या की गई है। पवन कुमार और उनके पिता नवल मौर्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
 
नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में धारा 302 (हत्या) और 304B (दहेज हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed