फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Minister Vijay Chaudhary took charge of the Information and Public Relations Department

Bihar: मंत्री विजय चौधरी ने संभाली सूचना-जनसंपर्क विभाग की कमान, कहा- योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना ही लक्ष्य

Tue, 25 Nov 2025 06:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Nov 2025 06:56 PM IST
सार

Bihar Cabinet: मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार सरकार में तीसरी बार सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बने हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार वर्ष 2015 और 2024 में सूचना विभाग का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Vijay Chaudhary took charge of the Information and Public Relations Department
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री विजय चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के नए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव अनुपम कुमार और निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री चौधरी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अन्य विभागों की तरह ही अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विभाग सरकार के सभी 45 विभागों की सटीक जानकारी, आंकड़े और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का दायित्व निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना और काम को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। विभाग का कार्यक्षेत्र अनुमंडल स्तर तक विस्तृत है, हम इसे और अधिक प्रभावी बनाएंगे, ताकि सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं पारदर्शी ढंग से जनता तक पहुंच सकें। सूचना विभाग न केवल सूचनाओं का प्रसार करता है, बल्कि जनता से सीधा संवाद भी स्थापित करता है। यह सरकार के काम को लेकर उत्पन्न किसी भ्रांति को भी दूर करता है। कार्यभार ग्रहण करते ही मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूचना विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ फर्जी खबरों की तुरंत पहचान कर उनका खंडन करे, ताकि सही जानकारी सही समय पर जनता तक पहुंच सके। साथ ही सभी विभागों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और इंस्टाग्राम आदि पर आमजन की ओर से पूछे जाने वाले सवालों व समस्याओं का त्वरित आधिकारिक जवाब दिया जाए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Bihar News: Minister Vijay Chaudhary took charge of the Information and Public Relations Department
मंत्री विजय चौधरी का स्वागत करते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार। - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया और पीआर टीम की अहम भूमिका
मंत्री ने विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया व पब्लिक रिलेशन टीम और सोशल मीडिया टीम के कामकाज की जानकारी ली। सचिव ने मंत्री को जानकारी दी कि सूचना विभाग की सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन (पीआर) की बड़ी टीम राज्य के सभी विभागों के कामकाज का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। सोशल मीडिया टीम में कुल 69 लोग अलग-अलग विभागों के लिए कार्यरत हैं। इनमें सभी विभागों के लिए सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव काम करते हैं, जो संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता, आवेदन प्रक्रिया, विभागीय नवीनतम आयोजनों या कार्यक्रमों की जानकारी, फील्ड विजिट्स आदि जनता तक पहुंचाते हैं। इसके साथ ही फॉलोअर्स, रीच, व्यूज, एंगेजमेंट को सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से बढ़ाते हैं।  उन्होंने आगे बताया कि पीआर टीम सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा रही है। इसके लिए टीम विज्ञापन, प्रेस रिलीज, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य संचार माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करती है। अखबार, टीवी, रेडियो, डिजिटल मीडिया, होर्डिंग व बैनर के माध्यम से सही और सटीक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के अलावा भ्रामक या गलत खबरों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए तथ्यों के आधार पर सही जानकारी लोगों के बीच ला रही है। योजनाओं के सफलता की कहानी, ग्राउंड-लेवल की वास्तविक रिपोर्ट व जागरूकता भी फैला रही है।
Bihar: पहली बार मंत्री रामकृपाल यादव ने संभाली कृषि विभाग की कमान, कहा- किसानों की आय बढ़ाना ही प्राथमिकता

Bihar News: Minister Vijay Chaudhary took charge of the Information and Public Relations Department
मंत्री विजय चौधरी का स्वागत करते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

राज्य में 800 से अधिक इन्फ्लुएंसर चयनित
बिहार सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली, 2024 (जिसे सामान्यतः सोशल मीडिया पॉलिसी कहा जा रहा है) तकनीकी विकास के साथ विकसित हो रहे सोशल मीडिया, वेब पोर्टल और अन्य ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से सरकार की नीति, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के लिए बनाई गई है। इसके तहत विभाग के सोशल मीडिया से कुल 806 इन्फ्लुएंसर, 13 मोबाइल एप और 287 वेब मीडिया चयनित (इम्पैनल) हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बिहार सरकार के सभी विभागों की वेबसाइट का एकीकृत संचालन किया जाता है। शीघ्र ही इसके नए वर्जन को नए स्वरूप और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह,  विधुभूषण चौधरी ,संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय , विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed