{"_id":"67974631a6bab5488b0f55bd","slug":"bihar-news-many-boys-and-girls-in-police-custody-in-raid-in-patna-action-taken-on-prostitution-information-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में छापेमारी में कई लड़के-लड़कियां पुलिस हिरासत में, देह व्यापार सूचना पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में छापेमारी में कई लड़के-लड़कियां पुलिस हिरासत में, देह व्यापार सूचना पर हुई कार्रवाई
Mon, 27 Jan 2025 02:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 02:09 PM IST
सार
बाढ़ के एसबीआर चौक के नजदीक रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में कई थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया है। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। इस छापेमारी में एक निजी रेस्टोरेंट से तीन लड़का और चार लड़कियों को पुलिस ने एसबीआर चौक के नजदीक निजी रेस्टोरेंट से रेस्क्यू किया है। इस छापेमारी में संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के एसबीआर चौक के नजदीक रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में कई थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया है। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। यह छापेमारी बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अथमलगोला और पंडारक थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से तीन लड़का और चार लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। इसी को लेकर आज बाढ़ थाने की पुलिस ने छापेमारी किया गया।
विज्ञापन
सूचना के आलोक में की गई कार्रवाई
गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की है। मामले को लेकर एएसपी-1 राकेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से रेस्टोरेंट में चल रहे थे, अवैध धंधे की सूचना मिल रही थी। उसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संचालिका समेत तीन युवक और चार युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन