फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : LNT employee and his friend died during drowned fetching Ganga water for Navratri patna bihar

Bihar News : एलएनटी के कर्मी अपने दोस्त के साथ तेज धार में बहे, नवरात्र के लिए गंगाजल लाने गए थे दोनों दोस्त

Sun, 21 Sep 2025 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 21 Sep 2025 09:02 PM IST
सार

Bihar : अचानक लोग चीखने-चिल्लाने लगे। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद कुछ स्थानीय तैराक नदी में कूद पड़े, लेकिन उनकी कोशिश बहुत कारगर नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Bihar News : LNT employee and his friend died during drowned fetching Ganga water for Navratri patna bihar
युवकों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दीघा घाट पर नवरात्र के लिए गंगाजल लेने गए दो युवक गंगा नदी में डूब गए। लापता युवकों की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र निवासी बंटी कुमार (32) और सुमित कुमार (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आमजनों के लिए खुशखबरी, जीएसटी में कटौती के बाद अब सुधा के उत्पाद होंगे सस्ते; जानिए नई दरें
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दोनों अपने एक दोस्त के साथ सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए गंगाजल लेने दीघा गंगा घाट गए थे। गंगा नदी में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और गंगा की धारा भी तेज थी। गंगाजल भरते समय तीन दोस्त गंगा की तेज धार में बहने लगे। तीनों को डूबते देख घाट पर मौजूद कुछ तैराक उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। उनकी कोशिश रंग लायी, जिससे उनके एक दोस्त को बचा लिए गया, लेकिन बंटी और सुमित गंगा की तेज धार में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Ashok Chaudhary : सीएम नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से अशोक चौधरी का इस्तीफा किसी भी समय; क्यों बन रही परिस्थिति?

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की  तलाश शुरू कर दी गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद से दोनों युवकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। सुमित के पिता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सुमित एलएनटी भागलपुर में काम करता है और नवरात्र की छुट्टी पर घर आया था। बंटी भी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। फिलहाल दोनों दोस्तों की तलाश अँधेरा होने तक कोशिश की गई, लेकिन कोशिश में सफलता हासिल नहीं हो सकी। कल सुबह से फिर तलाश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed