फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Khelo India Youth Games' 'Mashal gaurav' reached Ara and Buxar news in hindi

Bihar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ‘मशाल गौरव यात्रा’ पहुंची आरा और बक्सर, दो मई को पहुंचेगी पटना; जानें

Tue, 22 Apr 2025 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 08:27 PM IST
सार

Bihar: आयोजकों का कहना है कि यह पहल राज्य में खेल‑संस्कृति को मजबूती देने और युवाओं को सक्रिय जीवन‑शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में पूर्णतः सफल होती दिख रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Khelo India Youth Games' 'Mashal gaurav' reached Ara and Buxar news in hindi
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स‑2025 को लेकर प्रदेश‑भर में निकाली जा रही ‘मशाल गौरव यात्रा’ आज आरा और बक्सर पहुंची। 15 अप्रैल को शुरू हुई यह यात्रा राज्य के सभी 38 जिलों से गुजरते हुए 2 मई को पटना में पहुंचेगी, जबकि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 मई से 15 मई तक बिहार में पहली बार आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

आरा के खेल भवन में जिलाधिकारी तन्मय सुल्तानिया, डीडीसी डॉ. अनुपमा सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम और जिला सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह ने मशाल का पारंपरिक स्वागत किया। स्थानीय खिलाड़ियों तथा खेल‑प्रेमियों ने ढोल‑नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच यात्रा का अभिनंदन किया।

विज्ञापन


पढ़ें: मायावती की बसपा ने बिहार चुनाव में गठबंधन पर लिया फैसला; सभी 243 सीटों पर देगी प्रत्याशी    

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मशाल जब बक्सर पहुंची तो एडीएम अनुपमा सिंह, जिला सूचना एवं जन‑संपर्क अधिकारी सौरभ आलोक, जिला खेल अधिकारी आदित्य कुमार और नमामि गंगे के डीपीओ शैलेश कुमार ने मशाल थामकर दौड़ लगाई। भारी संख्या में मौजूद युवाओं और नागरिकों ने ‘खेलो बिहार, बढ़ो बिहार’ के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।

यात्रा जिस‑जिस जिले में पहुंच रही है, वहां खेलों के प्रति अभिरुचि और सहभागिता उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। आयोजकों का कहना है कि यह पहल राज्य में खेल‑संस्कृति को मजबूती देने और युवाओं को सक्रिय जीवन‑शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में पूर्णतः सफल होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed