फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Just 40 days after marriage a married woman committed suicide by hanging herself, police started investigation

Bihar News: शादी के महज 40 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस; जानें मामला

Tue, 03 Jun 2025 03:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 03:08 PM IST
सार

Bihar: अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नेहा का किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Just 40 days after marriage a married woman committed suicide by hanging herself, police started investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित चुरामनपुर गांव में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय नेहा देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 40 दिन पहले, 22 अप्रैल को चुरामनपुर निवासी उमेश सिंह के साथ हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम जब उमेश सिंह काम से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखने पर नेहा फंदे से लटकी हुई नजर आई। इसके बाद उमेश ने अपने पिता और अन्य परिजनों को बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और नेहा को नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार, उस वक्त नेहा की सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें; सोलह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो आरोपी ने मांग में भर दी सिंदूर; जानें

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नेहा का किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल किसी की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। अब पुलिस मृतका के मायके पक्ष के बयान का भी इंतजार कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed