फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Attempt to rape a teenager and Sindoor engaged in forcible demand police investigation

Bihar Crime: सोलह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो आरोपी ने मांग में भर दी सिंदूर; जानें

Tue, 03 Jun 2025 02:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 02:55 PM IST
सार

Bihar: साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, नरकटियागंज के SDPO जयप्रकाश सिंह ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bettiah bihar news Attempt to rape a teenager and Sindoor engaged in forcible demand police investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ रेप के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब आरोपी का विरोध किया, तो आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। यह घटना साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 31 मई की देर शाम पड़ोसी आरोपी रघु शर्मा जबरन किशोरी के घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने सोमवार को साठी थाने में FIR दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उसने अपने आवेदन में बताया कि शनिवार को वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी रघु शर्मा जबरन घर में घुस आया और उसके साथ 'गंदा काम' करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और दादी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि आरोपी रघु शर्मा किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। दोनों के पहुंचने पर आरोपी ने उन्हें धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


पढ़ें: आंधी-बारिश में घर का छप्पर गिरा, 13 वर्षीय किशोर की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़िता की शिकायत पर साठी पुलिस ने आरोपी रघु शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, नरकटियागंज के SDPO जयप्रकाश सिंह ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है।

बता दें कि घटना के बाद गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें पीड़िता और आरोपी दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। हालांकि, आरोपी के परिजनों द्वारा किए गए हंगामे के कारण पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़िता के परिवार ने प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक आरोपी रघु शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed