फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: IT 2.0 application will be implemented from August 4 all post offices in Nalanda news in Hindi

Bihar News: चार अगस्त से लागू होगा IT 2.0 एप्लिकेशन, 2 अगस्त को बंद रहेंगे नालंदा के सभी डाकघर

Tue, 29 Jul 2025 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

Bihar: डाक अधीक्षक ने बताया कि यह प्रणाली न केवल ग्राहकों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि कर्मचारियों के लिए भी काम को आसान बनाएगी। विभागीय प्रक्रिया अधिक ऑटोमेटेड और सिस्टमैटिक हो जाएगी, जिससे काम की गति बढ़ेगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम होंगी।

विज्ञापन
Bihar News: IT 2.0 application will be implemented from August 4 all post offices in Nalanda news in Hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में डाक सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। डाक विभाग 4 अगस्त से पूरे नालंदा मंडल में IT 2.0 एप्लिकेशन को लागू करने जा रहा है। इस तकनीकी अपग्रेड को लेकर 2 अगस्त, शनिवार को जिले के सभी 351 डाकघर बंद रहेंगे। इस दौरान किसी प्रकार का डाक संबंधी कार्य नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि यह परिवर्तन 'APT (Automated Post Tracking) 2.0' प्रणाली के तहत किया जा रहा है। इस नई प्रणाली के शुरू होने के बाद सभी डाकघर पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कार्य करेंगे। इससे विभाग की कार्यशैली अधिक पारदर्शी और तेज होगी, वहीं आम जनता को भी त्वरित और बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

जनता को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
IT 2.0 के लागू होने के बाद ग्राहकों को रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। अब कोई भी व्यक्ति अपने डाक या पार्सल की स्थिति को ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए तत्काल जान सकेगा। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की जानकारी पारदर्शी ढंग से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में आफत की बारिश: अफजल नगर और कमालपुर में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कर्मचारियों को भी काम करने में मिलेगी सहूलियत
डाक अधीक्षक ने बताया कि यह प्रणाली न केवल ग्राहकों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि कर्मचारियों के लिए भी काम को आसान बनाएगी। विभागीय प्रक्रिया अधिक ऑटोमेटेड और सिस्टमैटिक हो जाएगी, जिससे काम की गति बढ़ेगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम होंगी।

डाटा माइग्रेशन के लिए घोषित किया गया नो वर्किंग डे
IT 2.0 सिस्टम के लागू होने से पहले पुराने एप्लिकेशन से नए सिस्टम में डेटा माइग्रेट किया जाएगा। इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते 2 अगस्त को सभी डाकघरों में "नो वर्किंग डे" घोषित किया गया है, ताकि डेटा का सुरक्षित ट्रांसफर सुनिश्चित किया जा सके। डाक विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक डाक संबंधी कार्य जैसे मनी ऑर्डर भेजना, रजिस्ट्री कराना या अन्य सेवाओं का लाभ लेना 1 अगस्त तक अवश्य निपटा लें। ताकि 2 अगस्त को होने वाले अवकाश के कारण किसी को असुविधा न हो।

351 डाकघरों में लागू होगा नया सिस्टम
नालंदा मंडल के सभी 351 डाकघरों ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक में यह नई प्रणाली एक साथ लागू की जाएगी। यह पहल खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां डाक सेवाएं अब भी जीवन की आवश्यक सुविधाओं में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed