{"_id":"68a9f239848a4852f10bd853","slug":"bihar-news-husband-killed-wife-to-get-loan-waived-off-murder-case-bihta-patna-bihar-police-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बच्चों ने कहा- 'पापा कहते थे कोई एक मरेगा तब लोन होगा माफ'; पटना में पति ने पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बच्चों ने कहा- 'पापा कहते थे कोई एक मरेगा तब लोन होगा माफ'; पटना में पति ने पत्नी को मार डाला
Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
सार
Murder Case : घर और समाज में अलग-अलग तरह के विवाद और हिंसात्मक घटनाएं होती हैं। इसी क्रम में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वजह शायद सामने नहीं आ पाती, लेकिन बच्चों ने जब वाकया को सुनाया, तो हत्या की वजह सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
आरोपी पति और मृतका का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना फुलवारीशरीफ स्थित जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा टांड गांव की है। मृतका की पहचान आरोपी पति फिरोज आलम की पत्नी मुन्नी खातून (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में डीएसपी टाउन–2 दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के बच्चों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनके पिता बार-बार मां से कहते थे कि बहुत लोन हो गया है, अगर पति-पत्नी में से कोई एक मर जाएगा तो सारा कर्ज माफ हो जाएगा। बच्चों के अनुसार, पिता की इसी सोच ने मां की जान ले ली। पड़ोसियों और पुलिस जांच से पता चला है कि फिरोज आलम और उसकी पत्नी मुन्नी खातून ने विभिन्न ग्रुप और निजी स्रोतों से लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था। फिरोज आलम इन पैसों से कारोबार करता था लेकिन व्यापार सफल नहीं हो सका। धीरे-धीरे कर्जदारों का दबाव बढ़ता गया और परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया। छह बच्चों का खर्च उठाने के कारण घर की स्थिति और बिगड़ती चली गई। स्था
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पति कई दिनों से तनाव में था। इस वजह से वह अक्सर पत्नी से कहता था कि अगर दोनों में से कोई एक मर जाएगा तो कर्ज चुकता नहीं करना पड़ेगा। इसी तनाव और मानसिक दबाव के बीच उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों और बच्चों ने विरोध कर दिया। शोर-गुल सुनकर मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर जुट गये और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे असली वजह की जांच की जा रही है। वहीं एफएसएल टीम भी घटनास्थल से सबूत एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों और परिजनों के बयान को लिखित रूप में दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।