फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: hundreds of houses have been submerged so far Due to continuous rain in Sasaram

Heavy Rain in Bihar: सासाराम में 100 से अधिक घर जलमग्न, जनजीवन ठप; लगातार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

Tue, 26 Aug 2025 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

Bihar: रोहतास प्रखंड के सैकड़ों घर बारिश के पानी से घिरे हुए हैं। निकासी व्यवस्था न होने से पानी का स्तर घटने के बजाय लगातार बना हुआ है। बेलापुर निवासी रामलाल यादव ने बताया कि लोग छतों पर रहकर जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Bihar News: hundreds of houses have been submerged so far Due to continuous rain in Sasaram
घरों तक में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम जिले में लगातार हो रही बारिश से रोहतास प्रखंड के कई वार्डों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। बारिश का पानी घरों में घुस चुका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तकरीबन 15 दिनों से लोग इसी परेशानी में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

बारिश से कच्चा मकान ढहा
वार्ड नंबर 8 निवासी सुनीता देवी ने बताया कि लगातार बारिश से उनके घर में पानी भर गया और मिट्टी का कच्चा मकान भी ढह गया है। घर उजड़ जाने के बाद वह चार छोटे बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा कर रही हैं। बच्चों को खिलाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के दरभंगा में दिनदहाड़े हंगामा: कई हत्याओं का आरोपी पिस्टल लहराते फरार, तस्वीर वायरल; इलाके में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों घर जलमग्न
रोहतास प्रखंड के सैकड़ों घर बारिश के पानी से घिरे हुए हैं। निकासी व्यवस्था न होने से पानी का स्तर घटने के बजाय लगातार बना हुआ है। बेलापुर निवासी रामलाल यादव ने बताया कि लोग छतों पर रहकर जिंदगी काटने को मजबूर हैं। बारिश के समय प्लास्टिक और त्रिपाल का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लगभग सौ घर पूरी तरह प्रभावित हैं, मिट्टी के कई मकान ढह चुके हैं और घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। रोजमर्रा का सामान लाने के लिए लोगों को बांस की चचरी का सहारा लेना पड़ता है।

भय में जी रहे लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल जमाव के कारण घरों में सांप-बिच्छू जैसे जलीय जीव घुस जाते हैं, जिससे हमेशा भय का माहौल बना रहता है। अवधेश यादव ने बताया कि लगभग 15 दिनों से यह समस्या झेलनी पड़ रही है। अगर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था हो जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed