फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Gold trader' nephew missing in Patna; bike, helmet, bag recovered from roadside

Bihar News: पटना में स्वर्ण व्यवसायी का भांजा अचानक हुआ गायब; बाइक, हेलमेट, बैग सड़क किनारे से बरामद

Fri, 12 Sep 2025 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Sep 2025 09:10 AM IST
सार

स्वर्ण व्यवसायी सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अचानक रहस्यमय तरीके से गायब होने पर परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। बिहटा पुलिस ने बताया कि गायब हुए युवक के परिवार वालों ने थाने में लिखित सूचना दी है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Gold trader' nephew missing in Patna; bike, helmet, bag recovered from roadside
अभिषेक सोनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैनाठी गांव का निवासी और मनेर स्वर्ण व्यवसायी सत्यप्रकाश स्वर्णकार का भांजा अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। गायब हुए युवक की बाइक, हेलमेट, बैग और टिफिन विशंभरपुर फोरलेन सड़क किनारे बुढ़िया माई मंदिर के पास लावारिस हालत में मिले हैं। स्वर्ण व्यवसायी के भांजे के अचानक गायब होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में स्वर्ण व्यवसायी और गायब हुए युवक के परिजनों ने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से गुहार लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। इस मामले को लेकर मनेर स्थित स्वर्ण व्यवसायी तथा युवक का पूरा परिवार दहशत में है। गायब हुए युवक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक सोनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

अभिषेक सुबह हर दिन की तरह काम पर निकला था
परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि अभिषेक सुबह हर दिन की तरह काम पर निकला था। वह एयरफोर्स स्टेशन बिहटा के मोटर पंप में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, उसी दिन अभिषेक से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि वह 15–20 मिनट में घर पहुंच जाएगा। लेकिन उसके बाद न तो वह घर लौटा और न ही उसका कोई सुराग मिला। देर रात तक इंतज़ार और खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो थाने में सूचना दी गई।

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मामले को लेकर भय और चिंता का माहौल है
घटना को लेकर पिता भगवान गुप्ता ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र के साथ अनहोनी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अभिषेक रोज़ाना बाइक से काम पर जाता था और वापस लौट आता था, लेकिन उस दिन देर रात तक न आने और फोन बंद हो जाने के बाद चिंता बढ़ गई। साथ ही बताया गया कि उसका लावारिस हालत में बाइक, हेलमेट, बैग और टिफिन बिहटा के विशंभरपुर गांव के पास से बरामद की गई है।फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों और गांव में मामले को लेकर भय और चिंता का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed