फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Encounter between Gopalganj liquor smugglers and police, miscreant shot in the leg

Bihar News: गोपालगंज शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; जानिए पूरा मामला

Fri, 12 Sep 2025 09:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Sep 2025 09:01 AM IST
सार

Gopalganj Police: पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। कहा कि फरार तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घायल तस्कर का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Encounter between Gopalganj liquor smugglers and police, miscreant shot in the leg
पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवां मोड़ स्थित सिसवा जलालपुर रोड में गुरुवार की देर रात शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


गोलीबारी के बाद अफरातफरी मच गई
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस को शराब तस्करों के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो तस्करों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपनी जान की सुरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी के बाद अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

Bihar News: राजद विधायक के चालक की हत्या से हड़कंप; ससुराल से निकला था, अपराधियों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
71 कार्टन शराब बरामद किया
अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने फिर से जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के रहने वाले तस्कर सद्दाम हुसैन के पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया। मौके से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी, 71 कार्टन शराब, एक देसी कट्टा, एक  कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed