फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Fire broke out in a firecracker shop in Nalanda due to electric spark

Bihar News: बिजली की चिंगारी से पटाखा दुकान में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Fri, 01 Nov 2024 12:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 12:31 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में बिजली की चिंगारी से पटाखा की दुकान में आग लग गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि सब्जी दुकान के आगे पटाखे की दुकान लगाई गई थी।

विज्ञापन
Bihar News Fire broke out in a firecracker shop in Nalanda due to electric spark
पटाखा दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में दिवाली की रात पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीरगंज बाजार का है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


दरअसल, अमीरगंज बाजार स्थित गुड्डू मियां सब्जी की दुकान चलाता है। दीपावली को लेकर उसने दुकान के आगे पटाखे की दुकान लगा रखा था। इसी बीच गुरुवार की शाम बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी नीचे पटाखे से सजी दुकान पर आ गिरी और देखते ही देखते वहां पर पटाखे विस्फोट होने लगे। वहां आसपास भी पटाखे की दुकान सजी हुई थी। जैसे-तैसे करके आसपास के लोगों ने अपनी दुकानों को सुरक्षित कर लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार ने आग पर काबू पा लिया। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। तकरीबन 50 हजार से अधिक की संपत्ति का दुकानदार को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से सब्जी दुकान के आगे पटाखे की दुकान लगाई गई थी।  वहीं, इस मामले में छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed