फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: FIR against Prashant Kishor and many others for gherao of Bihar Assembly

Bihar News: बिहार विधानसभा घेराव में प्रशांत किशोर समेत कई लोगों पर FIR, लाठीचार्ज में कार्यकर्ता घायल

Thu, 24 Jul 2025 11:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Jul 2025 11:04 AM IST
सार

बिहार विधानसभा घेराव के दौरान झड़प और निषेधाज्ञा उल्लंघन को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक, अध्यक्ष मनोज भारती समेत 2000 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस लाठीचार्ज में एक कार्यकर्ता घायल हुआ। प्रशांत किशोर ने सरकार को चेताया कि जवाब नहीं मिला तो पूरे बिहार में आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: FIR against Prashant Kishor and many others for gherao of Bihar Assembly
प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा के घेराव को लेकर पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर, मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामलों को लेकर की है। पुलिस के साथ हाथापाई और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के मामलों में धारा 191(2), 190, 132, 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक युवा कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई। इस घटना के बाद प्रशांत किशोर ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जवाब नहीं मिला, तो पूरे बिहार में सरकार का कामकाज बाधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सुराज के एक निहत्थे कार्यकर्ता को आपने लाठी मारी है, तो मैं यहां बैठा हूं, आकर मुझे मारिए। ये प्रतिबंधित क्षेत्र है, तो हमें रोक कर दिखाइए। हम यहां से तभी हटेंगे जब मुख्य सचिव हमारी मांगों का लिखित जवाब देंगे।
विज्ञापन


यह टकराव तब हुआ जब जन सुराज समूह ने बिहार विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया गया, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए हाथापाई हुई और प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की दुर्दशा पर जताई चिंता
इससे पहले किशोर ने मज़दूरी कर रहे लाखों बच्चों की दुर्दशा पर भी चर्चा की। कहा कि बिहार में गर्मी और कठिन हालात में 50 लाख से अधिक बच्चे बाल श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंता नहीं कर रही। अगर हमें सरकार को जगाना है, तो सड़कों पर उतरना ही पड़ेगा। पुलिस जो चाहे करे, हम तो आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed