फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Fighting and firing between two parties in water dispute in Patna; three people injured

Bihar News: पटना में भी पुलिस का डर नहीं, मारपीट के बाद अंधाधुंध गोलीबारी; फायरिंग से घायल तीन में दो गंभीर

Mon, 18 Dec 2023 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

Fatuha Firing: फतुहा थाना प्रभारी जय शंकर कुमार ने बताया कि मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस सभी लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Fighting and firing between two parties in water dispute in Patna; three people injured
स्ट्रेचर पर लेटी घटना में घायल हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा में पानी बहने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इसके दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फतुहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फतुहा थाना के कोल्हार गांव में सोमवार को पानी गिरने के विवाद में बात इतनी बढ़ गई की दोनों तरफ से पहले जमकर मारपीट हुई। फिर उसके बाद एक पक्ष के लोगों ने अपने घर से पिस्तौल निकाल कर दूसरे पक्ष पर गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में मुन्नी देवी (40), रंजू देवी और दिलीप सिंह घायल हो गए। सभी घायल लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर फतुहा के थाना प्रभारी जय शंकर कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस सभी लोगों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed