फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Female police officer dies in Nalanda accused of not getting oxygen

Bihar News: महिला पुलिसकर्मी की मौत, ऑक्सीजन न मिलने का लगा आरोप, शिवहर के अग्निशमन विभाग में थी तैनात

Thu, 16 Jan 2025 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 07:18 PM IST
सार

एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने ऑक्सीजन न मिलने का आरोप लगाया है। बता दें कि महिला पुलिसकर्मी शिवहर के अग्निशमन विभाग में तैनात थी।

विज्ञापन
Bihar News Female police officer dies in Nalanda accused of not getting oxygen
महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में उचित इलाज के अभाव में एक प्रसूता पुलिसकर्मी की गुरुवार को मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के बलवाचक निवासी राजीव कुमार की 23 वर्षीय पत्नी टुल्ली कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


टुल्ली कुमारी के परिजनों ने बताया कि बुधवार को सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया था। करीब 8:30 बजे फोन किया गया कि टुल्ली कुमारी की तबीयत बिगड़ रही है। इसके बाद हम लोग आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखा कि तीन चार नर्स वहां खड़ी थी और एक महिला डॉक्टर भी मौजूद थी। वह पूछ रही थी कि किसी ने सुई लगाई है या नहीं, कभी पैर में तो कभी हाथ में चुटी काट रही थी।
विज्ञापन


डॉक्टर मैडम बोली कि केस क्रिटिकल हो रहा है, इसे ऑक्सीजन लगाओ। वहां मौजूद नर्स दौड़कर ऑक्सीजन सिलेंडर लाने गई। हम लोग भी उसके पीछे-पीछे गए और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर वहां पहुंचे। डॉक्टर मैडम ने कहा कि हमारे यहां ऑक्सीजन नहीं है। इसे यहां से रेफर करना पड़ेगा। क्योंकि यहां ऑक्सीजन नहीं है। इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ प्रसूता को ले जाने के लिए राजी हो गए। जैसे ही प्रसूता को लेकर हम लोग पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां पहुंचने के पूर्व ही प्रसूता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की बताई गई कमी
प्रसूता को भर्ती कराने के उपरांत डॉक्टर ने बताया कि टुल्ली कुमारी को खून की कमी है। उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाना पड़ेगा। इसके बाद दो यूनिट ब्लड का इंतजाम किया गया। लेकिन बाद में डॉक्टर के द्वारा ब्लड भी नहीं चढ़ाया गया। डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण टुल्ली कुमारी की मौत हो गई है।

शिवहर में थी पोस्टेड
टुल्ली कुमारी वर्तमान में शिवहर में अग्निशमन विभाग में कार्यरत थी। 10 महीना पूर्व ही बिहार पुलिस के अग्निशमन विभाग में बहाल हुई थी। मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जैसे ही टुल्ली कुमारी को सदर अस्पताल से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उसके पर्चे को फाड़ कर डस्टबिन में डाल दिया गया। ताकि सदर अस्पताल में किए गए डॉक्टरों की लापरवाही को छुपाया जा सके।


क्या बोली पुलिस
बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। मरीज की हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया था। घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed