फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Excise department's vehicle went out of control and overturned

Bihar News: तस्कर को पकड़ने जा रही उत्पाद विभाग की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एसआई सहित चार घायल

Tue, 22 Jul 2025 11:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Jul 2025 11:13 AM IST
सार

कैमूर जिले के महमूदगंज के पास मंगलवार सुबह शराब माफिया का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एसआई ओम प्रकाश शाह सहित चार लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल सिपाही रवीश कुमार को वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Excise department's vehicle went out of control and overturned
हादसे के बाद गाड़ी का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज के पास मंगलवार की सुबह 4:00 बजे उत्पाद विभाग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एसआई सहित कुल चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार होने के बाद तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। वहां चिकित्सक द्वारा एसआई और दो सिपाही को ज्यादा चोट लगे होने के कारण एक सिपाही रवीश कुमार को बनारस रेफर कर दिया गया और दो लोगों को हड्डी टूटने के कारण सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। घायलों में एसआई ओम प्रकाश शाह सिपाही देवेंद्र यादव और रवीश कुमार सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन


अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने बताया अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में तीन लोग को उत्पाद विभाग के द्वारा घायल अवस्था में लाया गया था। जिसमें रवीश कुमार को कान से ब्लड निकल रहा था। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। देवेंद्र यादव की हड्डी टूटी हुई थी और ओम प्रकाश शाह अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे थे इन दोनों लोगों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि यह किसी अपराधी का पीछा कर रहे थे, उस समय घटना घटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में लगभग 5:45 बजे इन लोगों को लाया गया था। उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया ओम प्रकाश शाह एसआई के नेतृत्व में शराब की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी। गाड़ी अनियंत्रित हो जाने से पलट गई है, जिसमें एसआई ओम प्रकाश शाह दो सिपाही और एक चालक कुल चार लोग घायल हुए हैं। सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में कराया गया। फिर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया इलाज के लिए लाया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed