{"_id":"640005c7a6d8e4585b0ff8c3","slug":"bihar-news-doctor-commits-suicide-in-patna-both-wives-had-left-him-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में डॉक्टर ने की आत्महत्या, कमरे में झूलती मिली लाश; परिजन बोले- दोनों पत्नी छोड़कर चली गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में डॉक्टर ने की आत्महत्या, कमरे में झूलती मिली लाश; परिजन बोले- दोनों पत्नी छोड़कर चली गई थी
Thu, 02 Mar 2023 07:41 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:41 AM IST
सार
Patna: सब्जीबाग स्थित दर्जी टोला में एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) ने खुदकुशी कर ली। लाश उसके कमरे से फंदे से लटकते हुए बरामद हुई। आत्महत्या के पीछे की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. अफजल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के सब्जीबाग स्थित दर्जी टोला में एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) ने खुदकुशी कर ली। डॉक्टर की लाश उसके कमरे से फंदे से लटकते हुए बरामद हुई। आत्महत्या के पीछे की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि 32 डॉक्टर ने दो शादी की थी। दोनों शादी ठीक से नहीं चल पाई। दोनों से विवाद हुआ इसके बाद दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इस कारण वह डिप्रेसन में रहने लगा। बुधवार देर रात कमरे में गया और फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
पटना कॉलेज के सामने डेंटल क्लीनिक चलाता था
परिजन का कहना है कि काफी देर तक जब वह परिजनों को नहीं मिला तो उसने ढूंढते हुए कमरे में गए। वहां उसकी झूलती लाश देख दंग रह गए। इसके बाद पीरबहोर थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सुसाइड के पीछे की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है। परिवार के कुछ लोगों से इस मामले में जानकारी ली जा रही है। मृतक की पहचान सब्जीबाग के दर्जी टोला निवासी डॉ अफजल अली के रूप में हुई। वह पटना कॉलेज के सामने डेंटल क्लीनिक चलाता था।
विज्ञापन
एक माह पहले ही प्रेम विवाह किया था
इधर, परिजनों का कहना है कि अफजल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई दिल्ली और दूसरा जहानाबाद में रहता है। दरअसल, अफजल की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद करीब एक माह पहले अफजल ने प्रेम विवाह किया। शादी के कुछ दिन बाद पति से लगातार विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले ही दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। इसके बाद अफजल गुमसुम रहने लगा। वह किसी से बातचीत नहीं करता था। प्रतीत हो रहा था कि वह डिप्रेसन में है। तंग आकर उसने फंदे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन