{"_id":"66fd241141d9ec25b009def9","slug":"bihar-news-dj-trolley-set-on-fire-in-nalanda-loss-of-lakhs-motorcycle-also-burnt-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में डीजे ट्रॉली में आगजनी; लाखों का नुकसान, मोटरसाइकिल भी चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में डीजे ट्रॉली में आगजनी; लाखों का नुकसान, मोटरसाइकिल भी चपेट में आई
Wed, 02 Oct 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:14 PM IST
सार
Nalanda News: पीड़ित डीजे संचालक नीरज कुमार ने बताया कि उनकी डीजे ट्रॉली रोजाना की तरह गांव के पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी थी, जब अज्ञात लोगों ने आग लगाई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं, मौके पर पर्याप्त पुलिस न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के बिंद थानाक्षेत्र के बकरा गांव में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने डीजे ट्रॉली में आग लगाकर लगभग छह से सात लाख रुपये का नुकसान कर दिया। इस घटना में डीजे के कीमती उपकरणों के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल भी जल गई गई।
विज्ञापन
पीड़ित डीजे संचालक नीरज कुमार ने बताया कि उनकी डीजे ट्रॉली रोजाना की तरह गांव के पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी थी, जब अज्ञात लोगों ने आग लगाई। इस आगजनी में जेबीएल ब्रांड के पांच साउंड बॉक्स, जेनरेटर, साउंड मिक्सर मशीनें, एम्प्लीफायर, पंखे, हॉर्न और माइक पूरी तरह नष्ट हो गए। साथ ही पास में खड़ी डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जल गई।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी बिंद थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस की ओर से मौके पर केवल एक चौकीदार भेजा गया, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई है। वहीं, बिंद थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन