फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dirty work was going on in the massage center, police who came to raid were stunned; Patna Police

Bihar News: मसाज सेटर में चल रहा था गंदा काम, छापेमारी करने पहुंची पुलिस रह गई दंग; दो नाबालिग को छुड़ाया

Fri, 01 Aug 2025 12:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

Patna News: कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में यह पता चला कि मसाज के नाम पर इस सेंटर में गलत काम हो रहा था। रोज नए युवक और युवतियां पहुंच रहे थे। छापेमारी में कई आपत्तिजनत वस्तुएं भी बरामद हुए। 

विज्ञापन
Bihar News: Dirty work was going on in the massage center, police who came to raid were stunned; Patna Police
पटना में देह व्यापार का खुलासा। - फोटो : freepik

विस्तार

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक मसाज सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फ्रेजर रोड पर ग्रैंड प्लाजा के 'सुकून' नामक इस सेंटर में छापेमारी की। यहां से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। साथ ही दो नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त करवाया। पुलिस ने इस सेंटर की संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि यहां मसाज के नाम पर देह व्यापार का कारोबार होता था। इसके लिए दो हजार से 3500 रुपये तक वसूले जाते थे। हाफ मसाज का रेट दो हजार रुपये था। वहीं फुल मसाज का रेट 3500 रुपये हैं।

विज्ञापन


दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला
इस छापेमारी में दो अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली थानाध्यक्ष और महिला पुलिस कांस्टेबल शामिल थे। वरीय अधिकारी ने बताया कि पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पटना एसएसपी के निर्देश पर 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत एक टीम गठित की गई। सिटी एसपी मध्य दीक्षा के नेतृत्व में एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर एक कृष्ण मुरारी प्रसाद और एसडीपीओ सचिवालय टू साकेत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने छापेमारी की। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। 
विज्ञापन

Bihar : एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों ने दी चेतावनी, कहा- यह मांगें पूरी नहीं होने तक आपात सेवाएं रहेंगी ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


देह व्यापार से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं
कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि इस स्पा में देह व्यापार के बारे में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन से जानकारी मिली थी। वहीं आरोपी संचालिका का मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसमें देह व्यापार से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। नाबालिग लड़कियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस पूरे मामले ने स्पा सेंटरों में चल रही अवैध गतिविधियों की गंभीरता को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed