फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Cyber criminals debited money fraud case the name of convert SIM from 4G to 5G patna bihar police

Bihar News : क्या आपका सिम 4G है? इसे 5G में बदल लीजिये; अगर ऐसे कॉल आएं तो क्या करें?

Sat, 16 Aug 2025 10:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 16 Aug 2025 10:58 PM IST
सार

Bihar : आपके मोबाइल पर अगर कोई कॉल कर के यह कहे कि आपके फोन में लगा हुआ सिम 4G है, इसको आप 5G में बदल लीजिये, तो थोड़ा संभलिये। यह आपके अकाउंट को खाली करने का न्योता मिल रहा है। आप तुरंत पुलिस के पास जाएं वरना आप भी उसी महिला की तरह पछतायेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News : Cyber criminals debited money fraud case the name of convert SIM from 4G to 5G patna bihar police
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में  एक महिला को साइबर अपराधियों ने 4G सिम से 5G में बदलने का झांसा देकर उसके खाते से एक लाख रुपए की निकासी कर ली। महिला को जब बैंक खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई। तब वह काफी परेशान हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा गांव की है। 

विज्ञापन


 घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मनेर के सुअर मरवा पंचायत के सूअर मरवा पूर्वी गांव निवासी विश्वनाथ राय की पत्नी रीना देवी का मनेर स्थित केनरा बैंक में बचत खाता है। उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने बताया कि आपका फोन 4G है, इस वजह से आपके बैंक खाते की जानकारी आपके इस मोबाइल सिम से नहीं मिल सकती है। इसलिए मेसेज आपको मिले इसके लिए जरुरी है कि आप अपने सिम को 5G में बदल लीजिये। ऐसा करने के बाद आपको बैंक में रुपया जमा करने और निकासी करने वाली सूचना आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई। साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी किये जाने की जानकारी मिलते ही महिला ने मनेर स्थिति केनरा बैंक के ब्रांच में पहुंचकर अपने खाते को अपडेट कराया। तब जाकर उन्हें पता चला कि सही में उनके खाते से एक लाख की अवैध तरीके से जालसाजो ने निकासी कर ली है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी ली तो महिला से घटना को सुनकर काफी हैरान हो गए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को मनेर थाने भेजा। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed