Murder Case : पटना में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, बरामद मोबाइल से होगी मृतक की पहचान
Bihar : गोली चलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों को इसका फायदा मिला, जिससे वेलोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विस्तार
पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून डाला। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। गोली चलते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच मौके का फायदा उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना सहित पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जबरन घेराबंदी करने का किया था विरोध
घटना की जानकारी देते हुए सीटीएसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोली के खोखा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह खबर भी पढ़ें-BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
सीटीएसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि युवक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस उस मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का यह मानना है कि घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। सीटीएसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि मृतक युवक की पहचान होने के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो सकता है। मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.