फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Concrete initiative towards reducing drowning incidents in state, SDRF will play important role

Bihar News: राज्य में डूबने की घटनाओं को कम करने की दिशा में ठोस पहल, SDRF निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

Mon, 28 Oct 2024 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

Patna News: बैठक में माननीय सदस्य पी.एन. राय ने बताया कि राज्य में डूबने की घटनाएं रोकने के लिए तत्परता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘गुड सेमेरिटन’ योजना के तहत समुदाय स्तर पर डूबते व्यक्तियों की जान बचाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Concrete initiative towards reducing drowning incidents in state, SDRF will play important role
पटना में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में डूबने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों के एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स) अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत ने की। इस बैठक का उद्देश्य डूबने की घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाना था।

विज्ञापन

 
एसडीआरएफ का सहयोग महत्वपूर्ण
बैठक में डूबने की घटनाओं को चिह्नित करने और इनसे जुड़े खतरों को समझने के लिए एसडीआरएफ का सहयोग आवश्यक बताया गया। बैठक में माननीय सदस्य पी.एन. राय ने प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि राज्य में डूबने की घटनाएं बड़ी संख्या में हो रही हैं। इसे रोकने के लिए तत्परता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘गुड सेमेरिटन’ योजना के तहत समुदाय स्तर पर डूबते व्यक्तियों की जान बचाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

 
सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम
अब सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का क्रियान्वयन भी एसडीआरएफ के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य खतरनाक क्षेत्रों को पहले से चिह्नित करना और लोगों को तैराकी के लिए सुरक्षित जगहों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीण स्तर पर जागरूकता जरूरी
एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट जे.पी. सिंह ने कहा कि कई कार्यक्रमों के बावजूद घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। इसलिए गांव के स्तर पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। वहीं, माननीय सदस्य ई. नरेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि हर जान को सुरक्षित किया जा सके।

 
अभिभावकों की भागीदारी पर जोर
माननीय सदस्य प्रकाश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए अभिभावकों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समुदाय के सहयोग से ही डूबने की घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। इस बैठक में प्राधिकरण के सचिव वारिस खान, तकनीकी सलाहकार डॉ. बी.के. सहाय और डॉ. जीवन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed