फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Chandan Mishra murder case main accused Tausif interrogated in Patna: Route Chant, Kolkata, Bihar

Bihar Police : अस्पताल में हत्या के सरगना को बिहार लाने का रूट अचानक बदला; कुख्यात चंदन मिश्रा की हुई थी हत्या

Mon, 21 Jul 2025 10:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 21 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

Chandan Mishra Murder Case: बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद तौसीफ और नीशू समेत चार आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद टीम सभी को लेकर पटना आ रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Chandan Mishra murder case main accused Tausif interrogated in Patna: Route Chant, Kolkata, Bihar
सीसीटीवी में अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस पश्चिम बंगाल के कोलकाता से चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को लेकर पटना आ रही है। टीम मुख्यारोपी तौशीफ खान समेत चार आरोपियों को अपने साथ लेकर आ रही है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए टीम ने रूट में बदलाव कर दिया है। पुलिस टीम शेरघाटी पार कर रही है। उसे डोभी होते हुए पटना लाया जा रहा है। इसमें एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम शामिल है। 
विज्ञापन


पटना पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसटीएफ के सहयोग के चंदन मिश्रा हत्याकांड में मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, निशु खान समेत चार लोगों को कोलकाता में हिरासत में लिया गया है। पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि निशु खान के आवास पर इस हत्या की साजिश रची गई थी। घटना को अंजाम मुख्य रूप से तौशीफ उर्फ बादशाह द्वारा दिया गया है। इस मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन मिश्रा को गोली मारने वालों में से एक तौसीफ अपने दोस्तों के साथ कोलकाता के आनंदपुरी इलाके में एक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ था। इसके बाद एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान तौसीफ, नीशू खान, हर्ष उर्फ हरीश कुमार, भीम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया था। वह तौसीफ के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed