फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: bus ran over two brothers riding a bike in Patna killing one people created a ruckus in protest

Bihar News: पटना में बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत; विरोध में लोगों ने किया जमकर बवाल

Sat, 22 Nov 2025 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Nov 2025 12:51 PM IST
सार

हादसे से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। चालक की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: bus ran over two brothers riding a bike in Patna killing one people created a ruckus in protest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल के नज़दीक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सूचना मिलते ही अगमकुआं और जीरो माइल ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंचरुखिया निवासी राहुल कुमार सिंह अपने भाई रजनीश कुमार के साथ काम से लौटकर शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वे जीरो माइल के पास पहुंचे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक भाई सड़क के दाहिने और दूसरा बाईं ओर गिर गया। सड़क के दाहिने तरफ गिरे राहुल कुमार सिंह (25), पुत्र अवधेश कुमार, को बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

Bihar: बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह जारी, अब इस सांसद ने पूछा- धरने की जरूरत क्यों पड़ी?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना जय हनुमान बस द्वारा की गई है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बस व ट्रक चालक अक्सर रॉन्ग साइड से तेज गति में वाहन चलाते हैं और ट्रैफिक थाना पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मामले में ट्रैफिक थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि बस की पहचान कर ली गई है। ड्राइवर की गिरफ्तारी और बस को जब्त करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed