फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bullies beat up shopkeeper for not giving cold drink, elderly father dies during treatment

Bihar News: कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर दबंगों ने की मारपीट, इलाज के दौरान दुकानदार के बुजुर्ग पिता की मौत

Sun, 13 Jul 2025 11:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:47 AM IST
सार

कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर जिले के पांढ गांव के कुछ बदमाश युवकों ने दुकानदार और उसके पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल दुकानदार के पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Bullies beat up shopkeeper for not giving cold drink, elderly father dies during treatment
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांढ गांव में मामूली बात पर हुई कहासुनी ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। गांव के ही पांच दबंग युवकों ने कोल्ड ड्रिंक न देने पर दुकानदार और उसके पिता के साथ मारपीट की, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पांढ वार्ड संख्या-11 निवासी 55 वर्षीय रामप्रसाद महतो, पिता स्व. तूफानी महतो के रूप में हुई है। रामप्रसाद के बेटे संजय कुमार महतो गांव में कोल्ड ड्रिंक की एक छोटी दुकान चलाते हैं। संजय के अनुसार गांव के कुछ लड़के अक्सर बिना पैसे दिए सामान ले जाते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे वही पांच युवक दुकान पर आए और जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे उग्र हो गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: पटना में किसान की हत्या, खेत में काम कर रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने बताया कि हमलावरों के पास डंडे, लोहे की रॉड और एक के पास पिस्टल भी थी। पहले उन्होंने संजय को पीटना शुरू किया और जब उनके पिता बीच-बचाव करने आए तो लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, दलसिंहसराय लाया गया, जहां से रामप्रसाद महतो को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल रैफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed