फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: BTM Agriculture officer posted in Athmalgola goes missing

Bihar News: अथमलगोला में तैनात बीटीएम कृषि पदाधिकारी लापता, 22 दिन पहले हुई थी शादी; मोबाइल भी आ रहा बंद

Sat, 27 Dec 2025 08:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 08:31 PM IST
सार

Bihar: पटना के अथमलगोला में तैनात बीटीएम कृषि पदाधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार शाम से लापता हैं। आखिरी बातचीत शाम चार बजे हुई। मोबाइल बंद है। पति के आवेदन पर बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: BTM Agriculture officer posted in Athmalgola goes missing
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड में कार्यरत बीटीएम कृषि पदाधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार शाम से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वह कृषि कार्यालय बंद होने के बाद घर के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अर्यमा दीप्ति की अपने भाई डॉ. लरकेश्वर नारायण से 26 दिसंबर की शाम 4:01 बजे अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसी बातचीत के बाद उनके संपर्क में न आने पर परिजनों को उनके लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद उनके भाई द्वारा बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

अर्यमा दीप्ति मूल रूप से पटना के विजय नगर की रहने वाली थीं और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के मकान में रहती थीं। उनकी शादी 4 दिसंबर को चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम कुमार से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति शुभम कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अर्यमा दीप्ति को अथमलगोला में छोड़कर अपने कार्यालय चले गए थे। इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय अर्यमा दीप्ति ने बताया था कि वह कार्यालय के काम से घर आई हुई हैं।


पढे़ं: सीवान में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, बड़ी संख्या में हुआ मतदान

हालांकि कृषि कार्यालय के कर्मियों का कहना है कि शुक्रवार को अर्यमा दीप्ति कार्यालय नहीं पहुंची थीं। दिनभर उनका मोबाइल फोन ऑन रहा और शाम 4 बजे भाई से बातचीत के दौरान उन्होंने फोन की बैटरी कम होने की बात कही थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

कृषि कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि अर्यमा दीप्ति मिलनसार स्वभाव की थीं और 25 दिसंबर को कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं। कार्यालय का कोई अन्य स्टाफ लापता नहीं है।

बख्तियारपुर थाना प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि शुभम कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शाम 4 बजे तक परिजनों से बातचीत होने के बाद अर्यमा दीप्ति का फोन बंद हो गया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed