फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Bihar Police investigation after wife murder case by retired army jawan in buxar

Bihar News : 55 साल की पत्नी से घर में रोज होती थी लड़ाई, रिटायर्ड फौजी ने गला रेतकर मारा और हो गया फरार

Thu, 29 May 2025 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 01:42 PM IST
सार

Bihar: थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after wife murder case by retired army jawan in buxar
घर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव स्थित दक्षिण टोला में गुरुवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान 55 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है, जो अरक गांव निवासी रिटायर्ड फौजी कपिलमुनी सिंह की पत्नी थीं। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच झगड़े की स्थिति बनी रहती थी।

विज्ञापन

पंचायत स्तर पर सुलह की हुई थी कोशिश

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कपिलमुनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर पंचायत स्तर पर भी सुलह कराने की कोशिश की गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया गया था। लेकिन आरोपी ने पंचायत के फैसले की भी अनदेखी करते हुए यह खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शादी में नानी के घर आई किशोरी की हत्या, पुल के नीचे मिला शव; जांच में जुटी एफएसएल की टीम

पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed