फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: girl dead body under bridge who came grandmother's house before one month

Bihar Crime: शादी में नानी के घर आई किशोरी की हत्या, पुल के नीचे मिला शव; जांच में जुटी एफएसएल की टीम

Thu, 29 May 2025 01:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 01:36 PM IST
सार

Bihar: मृतका की मां ने बताया कि पूजा पिछले तीन-चार वर्षों से गांव के एक लड़के से बातचीत करती थी। परिजनों ने कई बार इसका विरोध भी किया था।परिजनों का आरोप है कि उसी लड़के से जुड़े लोगों ने पूजा की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: girl dead body under bridge who came grandmother's house before one month
नानी के घर आई नतिनी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशनपुर मोहिनी पंचायत स्थित कमतौल पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र निवासी शेखर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पूजा बीते महीने अपने ननिहाल मोहिनी गांव, कुढ़नी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। मंगलवार सुबह उसका शव पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन

मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पूजा पिछले तीन-चार वर्षों से गांव के एक लड़के से बातचीत करती थी। परिजनों ने कई बार इसका विरोध भी किया था।परिजनों का आरोप है कि उसी लड़के से जुड़े लोगों ने पूजा की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया है। उन्होंने बताया कि पूजा ननिहाल में बहुत खुशी से रह रही थी और शादी में शामिल होने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे से पहले रेलवे अलर्ट, स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, ट्रेनों में कड़ी निगरानी

एफएसएल टीम मौके पर, जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। मौके पर जांच-पड़ताल जारी है। डीएसपी वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। शव की पहचान हो चुकी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed