फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : bihar cm samrat choudhary bihar government changed security of nishant kumar vijay kumar sinha

VIP Security: निशांत कुमार को बिहार के डिप्टी सीएम जैसी सुरक्षा; विजय सिन्हा की घटी, श्रवण की बढ़ी सुविधा

Sat, 18 Apr 2026 02:30 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 18 Apr 2026 02:30 PM IST
सार

Bihar News : सुबह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे। दोपहर होते-होते उनके बेटे निशांत कुमार को वीआईपी सुरक्षा मिल गई। डिप्टी सीएम स्तर की। जबकि, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा का स्तर घटाया गया।

विज्ञापन
Bihar News : bihar cm samrat choudhary bihar government changed security of nishant kumar vijay kumar sinha
सम्राट चौधरी ने नेताओं का सुरक्षा दायरा बदला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को विशिष्ट लोगों को मिलने वाली सुरक्षा दी गई है। उन्हें बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव के स्तर की जेड (Z) श्रेणी सुरक्षा दी गई है। नीतीश के करीबी और उनके गृह जिला निवासी विधायक व पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा एक स्तर नीचे की गई है। उन्हें पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, अब उन्हें भी Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुक्रवार को ही Z श्रेणी की सुरक्षा देने का पत्र गृह विभाग से जारी किया गया था।

विज्ञापन

Bihar News: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे, विजय चौधरी थे साथ; क्या हुई बात?
विज्ञापन


फिलहाल सरकार में किसी पद पर नहीं विजय सिन्हा और श्रवण कुमार
18 अप्रैल को गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में विजय सिन्हा, निशांत कुमार और श्रवण कुमार के सुरक्षा घेरे में बदलाव किया गया। बताया जा रहा है कि विजय सिन्हा 2025 में बनी नई एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। इब चीजों को देखते हुए उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। अब नई सरकार में वह उपमुख्यमंत्री नहीं है। और, आगे उनके उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना भी नहीं है। इसलिए उनके सुरक्षा घेरा को घटा दिया गया। वहीं निशांत कुमार आने वाले दिनों में बिहार भ्रमण पर निकलने वाले हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed