फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Autos and e-rickshaws will not drive without barcodes in Patna bihar

Bihar News : पटना में ऑटो और ई-रिक्शा पर अनिवार्य होगा बारकोड, नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 26 Sep 2025 09:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Sep 2025 09:04 PM IST
सार

Bihar News : राजधानी पटना में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पटना कमिश्नरी ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। अब बिना बारकोड लगाए और बिना परमिट प्राप्त किसी भी ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Autos and e-rickshaws will not drive without barcodes in Patna bihar
ऑटो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पटना जिले में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना कमिश्नरी ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। जिले में परमिट प्राप्त ऑटो और ई-रिक्शा पर अब बारकोड लगाना अनिवार्य होगा। इस बारकोड में वाहन और चालक की पूरी जानकारी दर्ज होगी, जिसे यात्री स्कैन करके देख सकेंगे। साथ ही प्रवर्तन टीम को भी ऑटो और चालकों से संबंधित सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। यदि कोई चालक बिना बारकोड के वाहन चलाते पकड़ा जाएगा, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव में उतरने के लिए दल का किया एलान, 'अमर उजाला' ने पहले बताया था
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
विभाग जल्द ही नए परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से वाहन स्वामी जोनवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आवेदकों को समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। प्रत्येक वाहन स्वामी एक जोन के अंदर अधिकतम तीन रूटों के परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे, लेकिन परमिट केवल एक रूट के लिए जारी होगा। हालांकि कुछ निर्धारित शर्तों के साथ आपात स्तिथि या सीएनजी-पेट्रोल लेने के लिए अन्य रूट में वाहन चलाने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: गृह मंत्री अमित शाह पटना में कर रहे बैठक, चुनाव प्रभारी समेत भाजपा के कई दिग्गज मौजूद

जोन आधारित व्यवस्था और नए रूट
ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित करने के लिए विभाग नए रूट तैयार कर रहा है। हाल ही में जाम की समस्या को कम करने के लिए शहर को तीन जोन- पीला, ब्लू और हरा में बांटा गया है। इसके अलावा, रिजर्व ऑटो और ई-रिक्शा के लिए एक अलग जोन भी बनाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत ऑटो और ई-रिक्शा को केवल निर्धारित जोन में ही चलाने की अनुमति होगी, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed