फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: a woman gave birth to a child on the platform With the help of RPF news in hindi

Bihar News: आरपीएफ की मदद से प्लेटफॉर्म पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Mon, 11 Aug 2025 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

Bihar: नीलू कुमारी अपने पिता पप्पू दास और भाई देवेंद्र दास के साथ उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित ससुराल से मायके लौट रही थी। मुगलसराय के बाद अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजनों ने रेलवे को सूचना दी। रेलवे ने अगले स्टेशन पर टीम को अलर्ट किया।

विज्ञापन
Bihar News: a woman gave birth to a child on the platform With the help of RPF news in hindi
रेलवे स्टेशन पर प्रसव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस से सोमवार को सासाराम स्टेशन पर उतरी एक महिला ने प्लेटफार्म पर ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आरपीएफ और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से सुरक्षित प्रसव के बाद मां और नवजात को एंबुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला की पहचान जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के भयवर सिकरिया गांव निवासी पप्पू दास की पुत्री नीलू कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रेलवे की त्वरित कार्रवाई
रेलवे को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 18428 डाउन (आनंद विहार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस) के कोच S6, बर्थ संख्या 02 पर एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और स्टेशन प्रबंधक कौशल किशोर पांडेय के नेतृत्व में महिला कर्मचारियों की टीम को स्ट्रेचर के साथ प्लेटफार्म संख्या तीन पर भेजा गया। ट्रेन के पहुंचते ही नर्सिंग स्टाफ नूतन कुमारी, सन्ना, महिला स्टाफ किरण कुमारी और महिला सफाई कर्मियों ने सीमित संसाधनों में ही प्लेटफार्म पर सुरक्षित प्रसव कराया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार  ने बताया कि प्रसव के बाद मां और बच्चे को एंबुलेंस से तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: भागलपुर में गंगा में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में पसरा मातम; दोस्तों के साथ नहाने गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से मायके लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, नीलू कुमारी अपने पिता पप्पू दास और भाई देवेंद्र दास के साथ उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित ससुराल से मायके लौट रही थी। मुगलसराय के बाद अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजनों ने रेलवे को सूचना दी। रेलवे ने अगले स्टेशन पर टीम को अलर्ट किया। पीड़ित परिवार ने आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं, प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने भी रेलवे की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed