फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 4 criminals arrested in a car in Patna, two pistols and cash worth lakhs recovered; Bihar police

Bihar News: पटना में कार सवार चार अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्तौल और लाखों की नकदी बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Jun 2025 09:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Jun 2025 09:46 PM IST
सार

Patna News: पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये सभी आरोपी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। हालांकि समय रहते पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ लिया और बड़ी वारदात टल गई।

विज्ञापन
Bihar News: 4 criminals arrested in a car in Patna, two pistols and cash worth lakhs recovered; Bihar police
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के नौबतपुर अनुमंडल अंतर्गत पिपलावा थाना की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कार में सवार चार अपराधियों को हथियारों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, मैगजीन सहित जिंदा कारतूस और लगभग 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सजगता की सराहना हो रही है।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा
फुलवारी डीएसपी टू दीपक कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिपलावा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से इलाके में प्रवेश कर चुके हैं। सूचना के आधार पर पिपलावा बाजार के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक सफेद रंग की कार को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: चिराग बोले- आरोपी व PMCH कर्मी दोनों समान रूप से दोषी, मिले ऐसी सजा जो बने नजीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तलाशी में मिले हथियार और नकदी, चार आरोपी गिरफ्तार
जैसे ही पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, उसमें से दो देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मैगजीन और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस ने चार युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राजा कुमार और संजीव कुमार (दोनों मसौढ़ी निवासी), नीतीश कुमार और प्रमोद कुमार (प्रमोद सारण जिले के छपरा का रहने वाला) के रूप में हुई है।
 
अपराधियों की योजना कर रही थी बड़ी वारदात की ओर इशारा
पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये सभी आरोपी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। हालांकि समय रहते पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।


 
पुलिस ने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है ताकि इनके नेटवर्क और आपराधिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी मिल सके। वहीं, पुलिस की एक टीम अपराधियों के निशानदेही पर अन्य संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।


यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी मेयर के खिलाफ मशाल जुलूस से पहले तनाव, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज; जानें
 
स्थानीय लोगों में पुलिस कार्रवाई की सराहना
इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इलाके में असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
 
सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी
डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed