फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur rape-murder case Chirag Paswan says both accused and PMCH employee should get exemplary punishment

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: चिराग बोले- आरोपी व PMCH कर्मी दोनों समान रूप से दोषी, मिले ऐसी सजा जो बने नजीर

Sat, 07 Jun 2025 09:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 09:02 PM IST
सार

Muzaffarpur News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एक तरफ बच्ची दुष्कर्म से जूझ रही थी और दूसरी ओर इलाज में कोताही बरती गई। ऐसे चिकित्सीय अमले पर कार्रवाई न हो तो ऐसे हादसे दोहराए जाते रहेंगे। 

विज्ञापन
Muzaffarpur rape-murder case Chirag Paswan says both accused and PMCH employee should get exemplary punishment
पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित दरियापुर कफेन गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और इलाज के दौरान हुई उसकी मौत के मामले ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना को लेकर शनिवार शाम केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर कड़े सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

 
‘इस दर्द में हम अकेला नहीं छोड़ेंगे’
जगन्नाथपुर गांव पहुंचने पर चिराग पासवान ने कहा कि यह घटना जितनी भयावह है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। एक मासूम बच्ची से पहले दुष्कर्म और फिर इलाज के नाम पर लापरवाही ने उसकी जान ले ली। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार का दर्द कम तो नहीं कर सकते, लेकिन इस लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ रहेंगे। आरोपी को ऐसी सजा दिलवाई जाएगी कि भविष्य में कोई भी इस तरह की घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी मेयर के खिलाफ मशाल जुलूस से पहले तनाव, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएमसीएच कर्मियों को बताया बराबर का दोषी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुष्कर्म का आरोपी जितना बड़ा अपराधी है, उतने ही दोषी पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल के वे कर्मी भी हैं जिनकी लापरवाही के चलते बच्ची की जान गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ बच्ची दुष्कर्म से जूझ रही थी और दूसरी ओर इलाज में कोताही बरती गई। ऐसे चिकित्सीय अमले पर कार्रवाई न हो तो ऐसे हादसे दोहराए जाते रहेंगे।
 
स्थानीय प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप
चिराग पासवान ने पीड़िता की मेडिकल जांच में देरी, आरोपी के प्रभाव और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब इतनी गंभीर घटना हुई, तब प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी और प्रशासन के बीच सांठगांठ हो सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बुलडोजर कार्रवाई और फिर आरोपी का सरेंडर कई सवालों को जन्म देता है, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
 
‘सीएम नीतीश से मुलाकात कर उठाएंगे जांच की मांग’
चिराग पासवान ने कहा कि वह इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखेंगे और उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बच्ची का मामला नहीं है, यह पूरे समाज के सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सवाल है।


यह भी पढ़ें- Bihar: दो माह की बच्ची की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने टीके को ठहराया जिम्मेदार; डॉक्टर ने दी यह सफाई
 
तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
घटना पर राजनीति गर्माते देख चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव एक घटना में तो जाते हैं, लेकिन दूसरी को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह selective outrage भी संदेह पैदा करता है। चिराग पासवान ने कहा कि क्या आरोपियों को किसी राजनीतिक दल का संरक्षण है?
 
चिराग पासवान जब पीड़िता के गांव पहुंचे तो उनके साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उनके साथ वैशाली की सांसद वीणा देवी सहित कई लोजपा (रामविलास) के नेता भी थे। चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ धरना और भाषण तक सीमित नहीं रहेगा। वह इसे बिहार की न्याय व्यवस्था की परीक्षा के रूप में देख रहे हैं और इसके लिए विधानसभा से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed