फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 25 films will be shot in Bihar, full list is out; Content Creation, Art and Culture Department

Bihar News: बिहार में इन 25 फिल्मों की होगी शूटिंग, आ गई पूरी लिस्ट; कंटेंट क्रिएशन के लिए भी मदद देगी सरकार

Sat, 30 Aug 2025 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Aug 2025 09:06 AM IST
सार

Entertainment News: कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से बताया कि बिहार में अगर फिल्म निर्माण शुरू होती है, तब राज्य में रोजगारों का अवसर बढ़ेगा। राज्य के प्रतिभावान कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar News: 25 films will be shot in Bihar, full list is out; Content Creation, Art and Culture Department
बिहार में 25 फिल्मों की होगी शूटिंग। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार अब फिल्मी नक्शे पर तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर लागू नई फिल्म नीति का असर साफ दिखने लगा है। हाल ही में राज्य सरकार ने 25 फिल्मों की शूटिंग की अनुमति दी है, जिससे बिहार को सिनेमा जगत का नया गंतव्य माना जाने लगा है। राज्य सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त फिल्मों की सूची में शामिल हैं। संघतिया, द लांग जर्नी होम, बिहार का जलवा, सुहागिन के सेनूर, लाइफ लीला, जिनगी बीतवनी तोहरे प्यार में, घर का बंटवारा, नारी, रजनी की बारात, ओह माय डॉग, टिया, सुगनी, छठ, पेन ब्रश, बिहान, अनमोल घड़ी, बंटवारा, अंबे है मेरी मां, बेटी बनल विजेता, अखंड भेदम, बिहारी भौजी, वृहस्पति व्रत कथा,  जय मइया शारदा भवानी, जिहादी एक प्रेम कथा, मइया थावे वाली।

विज्ञापन


स्थानीय संस्कृति और विविधता को मिल रहा मंच
अब भोजपुरी के साथ हिंदी, मैथिली, मगही और अंग्रेजी फिल्मों की भी शूटिंग बिहार की धरती पर हो रही है। यह बदलाव राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को सिनेमा के जरिए दुनिया तक पहुंचा रहा है। फिल्म नीति से जहां बिहार के पर्यटन को गति मिल रही है, वहीं युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर भी बन रहे हैं। होटल, ट्रांसपोर्ट और सेवा क्षेत्रों को भी बड़ा फायदा मिल रहा है। राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं को विशेष प्रोत्साहन देते हुए 75 फीसदी शूटिंग बिहार में करने पर चार करोड़ रुपये तक अनुदान देने की व्यवस्था की है। यही कारण है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निर्माता-निर्देशक बिहार को अपनी पसंद बना रहे हैं।
विज्ञापन


नए फिल्म हब के रूप में जिले
नालंदा, गया, पटना, दरभंगा, जहानाबाद, वैशाली और वाल्मीकिनगर जैसे जिले अब शूटिंग के बड़े केंद्र बन गए हैं। यहां का पहला स्थायी फिल्म सेट और निजी स्टूडियो भी फिल्मकारों को आकर्षित कर रहे हैं। राज्य सरकार अब डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने जा रही है, जिससे बिहार का फिल्मी सफर और तेज गति पकड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग

50 लाख तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी
कला संस्कृति एवं युवा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में फिल्म निर्माण और बिहार के कलाकारों को फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल और अन्य डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के लिए 4 करोड़ की राशि दी जाने के टर्म एंड कंडीशन के बारे में बताया जाएगा। इसमें बिहार के कलाकारों को मौका देने पर 4 करोड़ के बाद भी 50 लाख तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शूटिंग के लिए विभिन्न जगहों से एनओसी लेने की बजाय विभाग में ही सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed