फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News 19 bigha paddy crop burnt in Nalanda heap was made in village 10 farmers suffered losses

Bihar News: 19 बीघा के धान की फसल जली, गांव में बना था पुंज, 10 किसानों को हुआ नुकसान

Fri, 29 Nov 2024 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 04:18 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान 19 बीघा के धान की फसल जल गई। इस दौरान 10 किसानों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News 19 bigha paddy crop burnt in Nalanda heap was made in village 10 farmers suffered losses
जली हुई धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बिंद प्रखंड के लोदीपुर गांव में शुक्रवार को हुई एक भीषण आगजनी ने 10 किसानों के रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान लिख दी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने 19 बीघा के धान के पुंज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, माले यादव, राजेश पासवान, टुनटुन पासवान, रामप्रवेश महतो, राजकुमार पासवान, बांके यादव, रामबली यादव और अनीता देवी के खेतों में लगा धान का पुंज इस भीषण आग में जलकर राख हो गया। किसानों के मुताबिक, गांव के उत्तर में लगे इन खेतों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक प्रभावित किसान ने बताया, जब तक हम लोग आग बुझाने की कोशिश कर पाते, तब तक आग ने कई धान के पुंज को अपने चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन




किसानों में मचा कोहराम
इस घटना से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। अपनी मेहनत की कमाई को जलता देख किसानों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि इस फसल से उन्हें साल भर का खर्च चलाना था। अब इस मुसीबत में किसानों के सामने भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की भूमिका
इस घटना के बाद अंचल के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बिंद के अंचलाधिकारी ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है। पीड़ित किसानों को हरसंभव मदद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed