फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 16100 farmers got benefit under CM Private Tubewell Scheme

Bihar News: मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 16100 किसानों को मिला लाभ, 91.91 करोड़ का दिया अनुदान

Fri, 23 May 2025 01:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 01:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत अब तक 16,100 किसानो को 91.91 करोड़ का अनुदान वितरित किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत कुल 35,000 निजी नलकूपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: 16100 farmers got benefit under CM Private Tubewell Scheme
प्रदेश के किसान ले रहे मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का लाभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लघु जल संसाधन विभाग 'सात निश्चय-2' के अंतर्गत 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का क्रियान्वयन कर रहा है। योजना का उद्देश्य राज्य के कृषकों को निजी नलकूप अधिष्ठापन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत कुल 35,000 निजी नलकूपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे लगभग 1,75,000 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक 23,397 कृषकों द्वारा बोरिंग पूर्ण कर दावा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, जिससे 1,16,985 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता का सृजन हो चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटना के बड़े होटल में नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, दरिंदों ने पहले शराब पिलाई फिर मिलकर गंदा काम किया
विज्ञापन
विज्ञापन


91.91 करोड़ का अनुदान दिया
इसके लिए 16,100 किसानो को अब तक कुल 91.91 करोड़ का अनुदान वितरित किया जा चुका है। शेष प्राप्त दावों की स्थल जांच प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है, पात्र किसानों जल्द ही अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा। वे कृषक जिनका आवेदन स्वीकृत हो चुका है, वे बोरिंग कराकर mwrd.bihar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर अनुदान के लिए अपना दावा अपलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एक दिन पीओके हमारा होगा

कर सकते हैं दावा 
विभाग द्वारा ऐसे कृषकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है जिन्होंने अब तक दावा प्रस्तुत नहीं किया है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि योजना का लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके और अधिक से अधिक किसान सिंचाई सुविधा से लाभान्वित हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed