{"_id":"682f5d8bc99722fab80ce7ab","slug":"bihar-news-hum-party-santosh-suman-statement-on-pakistan-and-pok-pahalgam-war-gayaji-bihar-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पाकिस्तान पर बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एक दिन पीओके हमारा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पाकिस्तान पर बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एक दिन पीओके हमारा होगा
Thu, 22 May 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 22 May 2025 10:54 PM IST
सार
Bihar : भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध की स्थिति अब समाप्त हो गई है, लेकिन पाकिस्तान के कायराना हरकत का गुस्सा अब भी हर एक भारतीय के दिल में है। इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया है।
विज्ञापन
संतोष कुमार सुमन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया है। संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हर भारतीय के दिल मे एक ही सपना है कि पीओके हमारा हो। हमारे प्रधानमंत्री हो, गृहमंत्री हो, रक्षा मंत्री हो सब ने एक सुर से बोला है पीओके हमारा होगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार पुलिस सिपाहियों का तबादला टला, पटना हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन की अपील पर लगाई रोक
विज्ञापन
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पीओके को लेकर रहेंगे, पीओके हमारा है और हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने साफ तौर पर कह दिया है कि हम सिर्फ बात करेंगे मिलिटेंट पर, बात करेंगे पीओके पर। पाकिस्तान से किसी तरह का कोई अन्य बात नही करेंगे। एक भी आतंकी गतिविधि होती हैं तो एक्ट ऑफ वार माना जाएगा तो हम समझते हैं कि हमने कड़ा संदेश दिया है और जिस तरह से पाकिस्तान में गृह युद्ध छिड़ हुआ है, चाहे वह बलुचिस्तान का मामला हो या सिंध का मामला हो तो हम समझते हैं कि पाकिस्तान अपने आप मे जो बोया था उसको अब काटने का समय आ गया है वो अपने आप तीन चार टुकड़ो में बंट जाएगा। संतोष कुमार सुमन ने फिर कहा कि कि पीओके निश्चित तौर पर हमारा होगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीचर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की; तारीख बीती, नहीं हुई नियुक्ति