फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Nalanda News Grandmother and grandson buried under rubble when roof of house collapsed

Bihar News: मौत बनकर देर रात सो रहे सदस्यों पर आ गिरी छत, आवाज सुनते ही कांप उठी रूह; मंजर देख चौंक गए

Wed, 20 Aug 2025 12:03 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:03 PM IST
सार

Nalanda News : पूरा परिवार रात में सो रहा था, तभी 60 साल पुराने मकान की छत एक दम से भरभराकर गिर गई। तीन सदस्य मलबे में दम गए। दादी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, इलाज के दौरान पोते ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घटना नालंदा जिले की है। इमामगंज में घटना के बाद मातम पसरा है। 
 

विज्ञापन
Bihar Nalanda News Grandmother and grandson buried under rubble when roof of house collapsed
मकान की जर्जर छत गिर जाने से घर के तीन सदस्य मलबे में दब गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में 60 साल पुराने एक मकान की जर्जर छत गिर जाने से घर के तीन सदस्य मलबे में दब गए। मामला रहुई प्रखंड के इमामगंज गांव का है। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। घटना मंगलवार-बुधवार की रात हुई है। मृतक की पहचान धर्मवीर कुमार के (14) वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। जबकि छत के मलबे में दबकर आशीष का छोटा भाई (12) निरंजन कुमार और उसकी दादी (80) फुलवा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिन्हें इलाज के लिए  पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रात में बच्चे अपने दादी के साथ सोए हुए थे
घटना के संबंध में मृतका की मां शोभा देवी ने बताया की रात में बच्चे अपने दादी के साथ सोए हुए थे। तभी अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई। तेज आवाज हुई जिसके कारण मेरी नींद खुली, बच्चे और उनकी दादी मलबे में दबे हुए थे। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए आशीष और उसकी दादी को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां आशीष की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'एक दिन यह... सच्चाई सामने आएगी', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक देर रात हादसा हो गया
धर्मवीर कुमार घर के जीवकोपार्जन चलाने के लिए केरल में रहकर मजदूरी करने का काम करते हैं। वहीं, इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर धर्मवीर गांव लौट रहे हैं। परिवार वालों की मांग है कि सरकार उचित मुआवजा और रोजगार दे। इलाज की बेहतर व्यवस्था हो सके। दरअसल, दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सोए हुए थे। गर्मी लगने की वजह से वह दादी के कमरे में चले गए। जहां पंख लगा हुआ था। तभी अचानक देर रात हादसा हो गया।

वहीं,इस मामले में रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि इलाज के क्रम में एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मकान का छत पुराना हो गया था। तभी देर रात हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: अब दिल के इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और मुंबई, भागलपुर के इस अस्पताल में मिलेगी सुविधा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed