फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Multi-crore cyber fraud involving 'mule accounts' exposed in Patna; accounts opened of Many villagers.

बिहार: म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 400-500 ग्रामीणों के खाते खुलवाए; कैसे खुली पोल?

Sat, 26 Sep 2026 11:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

Mule Accounts Exposed: साइबर ठगों ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से बैंक खाते खुलवाए। करीब 400 से 500 लोगों के खाते खोले गए। पुलिस को जब मामले का पता चला तो वह भी दंग रह गई। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: Multi-crore cyber fraud involving 'mule accounts' exposed in Patna; accounts opened of Many villagers.
साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद शातिर तरीका अपनाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले में ग्रामीणों के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। ताजा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के पंडारक गांव का है। यहां ग्रामीण महिलाओं ने साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर ठगी की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो गांव में करीब 400 से 500 लोगों के म्यूल अकाउंट खुलवाए जाने की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन


पटना साइबर डीएसपी संगीता कुमारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस की एक टीम को पंडारक गांव भेजा गया। जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पूछताछ में करीब 50 वर्षीय सीता देवी का नाम सामने आया। आरोप है कि सीता देवी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके बैंक खाते खुलवाती थी।
विज्ञापन


बताया गया कि अनाज की खरीद-बिक्री योजना, शौचालय निर्माण योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की राशि दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों के बैंक खाते और सिम कार्ड सक्रिय कराए गए। पुलिस के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के नाम पर लाखों का लोन
पुलिस जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि साइबर ठगों ने ग्रामीणों के नाम पर खोले गए म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों रुपये का लोन भी लिया। इसका पता चलने के बाद ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई। साइबर डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सीता देवी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बिहार: पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला


मुखिया के घर से कई सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार महिला से पूछताछ के आधार पर एक मुखिया के घर पर भी छापेमारी की। यहां से कई मोबाइल फोन, एक वॉकी-टॉकी, दर्जनों सिम कार्ड, बैंक की चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पांच करोड़ से अधिक हो सकती है ठगी की रकम
पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए की गई साइबर ठगी का आंकड़ा पांच करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। हालांकि, ठगी की वास्तविक रकम का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। साइबर थाना पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही, मामले में बैंकों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में खाते और सिम कार्ड किस प्रक्रिया के तहत सक्रिय कराए गए और इनके जरिए साइबर ठगी की रकम का लेन-देन कैसे किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed