फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Minister Maheshwar Hazari says NDA's target is 225 seats in 2025, told Nitish govt will be formed again

Bihar News: मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया 2025 में 225 सीटें NDA का लक्ष्य, बोले- फिर से बनेगी नीतीश सरकार

Sun, 24 Nov 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Nov 2024 08:24 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: मंत्री महेश्वर हजारी ने उपचुनाव में एनडीए की जीत को गठबंधन की एकता का नतीजा बताया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ऐसे क्षेत्रों में भी जीत मिली जहां 40 वर्षों से राजद का वर्चस्व था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Minister Maheshwar Hazari says NDA's target is 225 seats in 2025, told Nitish govt will be formed again
बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने रविवार को बक्सर में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य ‘2025 में 225 सीटें’ है और एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। महेश्वर हजारी ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और आगामी चुनावों में 225 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछली सरकारों की तुलना में अभूतपूर्व विकास किया है।

विज्ञापन

 
पिछले चुनावों में हुई थी 'कन्फ्यूजन'
मंत्री ने स्वीकार किया कि पिछली बार के बिहार विधानसभा चुनाव में ‘कन्फ्यूजन’ के कारण जदयू को अपेक्षा से कम सीटें मिली थीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की, जो गठबंधन की एकजुटता और लोकप्रियता का प्रमाण है। महेश्वर हजारी ने उपचुनाव में एनडीए की जीत को गठबंधन की एकता का नतीजा बताया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ऐसे क्षेत्रों में भी जीत मिली जहां 40 वर्षों से राजद का वर्चस्व था।
विज्ञापन

 

Bihar: Minister Maheshwar Hazari says NDA's target is 225 seats in 2025, told Nitish govt will be formed again
सीएम नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास को गिनाया
मंत्री ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यभर में सड़कों का जाल बिछाया गया है। बिहार सरकार में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई। बिजली और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। साथ ही शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बक्सर जैसे इलाके में विकास की कमी महसूस होती थी। लेकिन अब यहां का विकास देखकर लगता है कि यह राजधानी पटना से कम नहीं है।
 
‘आम जनता तक पहुंच रहा है विकास’
महेश्वर हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि इसी विकास मॉडल के दम पर एनडीए अगले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed