{"_id":"6873749cdd74e59de50af2f2","slug":"bihar-middle-aged-man-brutally-murdered-by-stabbing-with-a-knife-in-nalanda-murder-suspected-to-be-due-to-ol-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में अधेड़ की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में अधेड़ की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
सार
नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव में शनिवार रात एक अधेड़ व्यक्ति किशोरी यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने खेत की पटवन के लिए गए थे, जहां सड़क किनारे उनकी लाश रविवार सुबह मिली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहरचक गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चुहरचक निवासी स्वर्गीय रामेश्वर यादव के 58 वर्षीय पुत्र किशोरी यादव के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब किशोरी यादव खेत की पटवन (सिंचाई) के लिए बोरिंग पर गए हुए थे।
रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने उनका शव सड़क किनारे पड़ा देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी यादव की गाल, सिर और गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे गांव के ही सकलदेव यादव और उसके सहयोगियों का हाथ है।
2022 की होली पर हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, वर्ष 2022 में होली के दिन किशोरी यादव और सकलदेव यादव के परिवार के बीच विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज करवाया था। परिजनों का कहना है कि तभी से सकलदेव यादव लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और धमकियां दे रहा था। इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल,शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। घटनास्थल से एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने कई अहम सुराग एकत्र किए हैं। डीएसपी के अनुसार, मृतक का परिवार फिलहाल ननिहाल में रह रहा था। वहीं सकलदेव यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।