फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Lok Janshakti Party MLC Nutan Singh joins BJP husband Neeraj Kumar Singh in Patna LJP

लोजपा को एक और झटका : इकलौती विधान पार्षद नूतन सिंह भाजपा में हुईं शामिल, बोली- पति के साथ करूंगी काम

Mon, 22 Feb 2021 06:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Lok Janshakti Party MLC Nutan Singh joins BJP husband Neeraj Kumar Singh in Patna LJP
भाजपा में शामिल हुईं नूतन सिंह - फोटो : ANI

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। सोमवार को पटना में लोजपा की एकमात्र विधान पार्षद नूतन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख संजय जायसवाल और अपने पति नीरज कुमार की मौजूदगी में दस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पति भाजपा में हैं इसलिए मैंने भी तय किया कि पार्टी में जाकर उनके साथ मिलकर काम करूंगी।

विज्ञापन

 

हाल ही में चौरसिया ने लोजपा से दे दिया था इस्तीफा
चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) को बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा में शामिल हुए भाजपा के बागी नेता रामेश्वर चौरसिया ने बीते बुधवार को अचानक इस्तीफा दे दिया था। यह लोजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।

नोखा से कई बार भाजपा विधायक रहे चौरसिया 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार के हाथों पराजित हो गए थे और उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के हिस्से में चले जाने पर भाजपा छोड़ दी थी।


लोजपा ने अपने बलबूते लड़ा था 2019 का विधानसभा चुनाव
बता दें कि 2019 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश के नेतृत्व को अस्वीकार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था व्यक्त किया था। इसके साथ ही उनकी पार्टी लोजपा ने राजग से अलग होकर अपने बलबूते चुनाव लड़ा था तथा चौरसिया का अपनी पार्टी में स्वागत किया था।

लोजपा के तब तक नोखा से एक और उम्मीदवार तय कर लिए जाने पर उसने चौरसिया को सासाराम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह इस सीट पर हुए चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे और अपनी जमा राशि भी नहीं बचा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed