फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar independent mlcs join bjp rjd demands disqualification banshidhar brajwasi rahul raj

बिहार: 'जनादेश की चोरी', दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने पर मनोज झा का तीखा हमला

Sun, 01 Nov 2026 12:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतने वाले बंशीधर ब्रजवासी और डॉ. राहुल राज के भाजपा में शामिल होने पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने इसे दल-बदल कानून का उल्लंघन बताते हुए दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
bihar independent mlcs join bjp rjd demands disqualification banshidhar brajwasi rahul raj
राजद सांसद मनोज झा - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करने वाले दो नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसे दल-बदल कानून का उल्लंघन बताते हुए दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग और विधान परिषद के सभापति के पास शिकायत दर्ज कराएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो राजद आंदोलन करेगा।

विज्ञापन

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग

बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसी को लेकर राजद ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद मनोज झा का कहना है कि कोई निर्दलीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि किसी राजनीतिक दल को समर्थन तो दे सकता है, लेकिन वह विधिवत उस पार्टी की सदस्यता नहीं ले सकता। राजद का आरोप है कि भाजपा ने इस तरह जनादेश की चोरी की है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को कमजोर कर उसे समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने भी उठाया था संविधान और दल-बदल कानून का मुद्दा

इस मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी संविधान के प्रावधानों का हवाला दे चुके हैं। उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची का उल्लेख करते हुए कहा था कि निर्दलीय निर्वाचित होने के बाद यदि कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेता है तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

तेजस्वी यादव ने संविधान के अनुच्छेद 191(2) और दसवीं अनुसूची के प्रावधानों का हवाला देते हुए विधान परिषद के सभापति से बंशीधर ब्रजवासी और डॉ. राहुल राज के खिलाफ तत्काल अयोग्यता की कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

चुनाव आयोग और विधान परिषद सभापति के पास शिकायत की तैयारी

राजद ने इस पूरे मामले को दल-बदल कानून से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। सांसद मनोज झा के मुताबिक, पार्टी चुनाव आयोग और विधान परिषद के सभापति के समक्ष अपनी शिकायत रखेगी। राजद दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि शिकायत के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed