फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Husband and wife returning home on bicycle were hit by a bike in Bhojpur, woman died, three injured

Bihar: भोजपुर में साइकिल से घर लौट रहे पति-पत्नी को बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल इलाजरत

Sun, 14 Apr 2024 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

Bhojpur News: भोजपुर में साइकिल और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में ंचार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में से महिला की मौत हो गई। वहीं, एक घायल युवक को नाजुक स्थिति में पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Husband and wife returning home on bicycle were hit by a bike in Bhojpur, woman died, three injured
अस्पताल में भर्ती मृतका का पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर के आरा-सलेमपुर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेमरा छलक के पास शनिवार की रात साइकिल और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में साइकिल पर सवार पति-पत्नी समेत बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के लिए घायलों को आरा सदर अस्पताल ले लाने के दौरान महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी वीर बहादुर राम की पत्नी राधिका देवी (50) है। जबकि घायलों में बभनौली गांव निवासी वीर बहादुर राम (55) और उसी थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव निवासी उमा साव के बेटे अमित कुमार (17) और राजेश सिंह के बेटे आशुतोष कुमार (17) शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, मृतका की पड़ोसी रीता देवी ने बताया कि बभनौली गांव स्थित अपने घर से आधा किलोमीटर दूरी पर उनका दूसरा डेरा है। जहां पर वह लोग अपने मवेशी रखते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात दोनों पति-पत्नी मवेशी को चारा देकर और उन्हें बांधकर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अमित कुमार का दोस्त आशुतोष कुमार हरियाणा से वापस गांव लौटा था, जिसे स्टेशन से गांव लाने के लिए वह बाइक से स्टेशन गया था। अमित अपने दोस्त को लेकर वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान सेमरा के छलका के पास साइकिल और उनकी बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई। इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन जब सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed