फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Huge quantity of foreign liquor recovered from a mini tanker during vehicle checking in Patna

Bihar: पटना में वाहन जांच के दौरान मिनी टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

Sat, 26 Jul 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 05:13 PM IST
सार

Bihar: रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी टैंकर पिकअप वैन में शराब की खेप अरवल से पटना लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कनपा पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
Bihar: Huge quantity of foreign liquor recovered from a mini tanker during vehicle checking in Patna
टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की अवैध तस्करी लगातार जारी है। हालांकि पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। टैंकर पर इंडियन ऑयल लिखा हुआ था ताकि शक न हो।

विज्ञापन

रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी टैंकर पिकअप वैन में शराब की खेप अरवल से पटना लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कनपा पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वैन (नंबर BR06GA 4234) को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।

विज्ञापन


पढ़ें: लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महासभा में कई कार्यकर्ताओं की जेब कटी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक तो लिया, लेकिन तब तक चालक मौके से फरार हो गया। जब पुलिस ने टैंकर की तलाशी ली तो उसमें तहखाना बनाकर 793 लीटर विदेशी शराब छुपाकर रखी गई थी। बरामद शराब उत्तर प्रदेश निर्मित बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आई है और पिकअप वैन के नंबर के आधार पर वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, फरार चालक और अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed