फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Horrific accident on NH19 in Kaimur bus-trolley collision news in hindi

Accident Today : झारखंड से यूपी जा रही बस हादसे का शिकार; ट्रॉली से भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत

Sun, 01 Mar 2026 09:30 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 01 Mar 2026 09:30 AM IST
सार

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में NH19 पर बस और ट्रॉली ट्रक की टक्कर में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar: Horrific accident on NH19 in Kaimur bus-trolley collision news in hindi
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में NH19 पर भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज के पास सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस की मोहनिया से सासाराम की ओर जा रहे ट्रॉली ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


पढ़ें: सरकारी अफसरों ने संविधान की शपथ लेकर रचाई शादी; दुल्हन बोली- मंत्र समझ में नहीं आते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस, डायल 112 की टीम और एनएचएआई पेट्रोलिंग दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed