फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Hockey Asia Cup 2025 starts on the birthday of hockey magician book free tickets rajgir nalanda bihar

Hockey Aisa Cup 2025: हॉकी के जादूगर के बर्थडे पर होगा एशिया कप का शुभारंभ, ऐसे मुफ्त में बुक करें अपना टिकट

Mon, 25 Aug 2025 05:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

Bihar : हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए गर्व का क्षण है। इसको  देखने के लिए दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गयी है लेकिन इसके लिए उन्हें एक एप्प डाउनलोड करना होगा। जानिए आप इसका लाभ कैसे उठा पाएंगे।

विज्ञापन
Bihar : Hockey Asia Cup 2025 starts on the birthday of hockey magician book free tickets rajgir nalanda bihar
प्रेस वार्ता में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हीरो एशिया कप 2025 पहली बार बिहार में आयोजित की जा रही है। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर के अंतरर्राष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता का यह 12 वां संकरण है जिसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, कजाखिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हो रहीं हैं। इसको लेकर पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकार सम्मेलन का आयोजित किया गया। इस प्रेस वार्ता में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, हीरो एशिया कप के लिए पटना पहुंची भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन शामिल हुए।

विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस 
29 अगस्त को हॉफी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनके सम्मान में ही 29 अगस्त को हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ हो रहा है। 30 और 31 अगस्त को टूर्नामेंट के दौरान ही राजगीर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी देश के टीमें सारी सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजगीर के विभिन्न होटलों में ठहरेंगी तथा भारतीय हॉकी टीम राजगीर खेल परिसर में ही रहेगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR: अब तक केवल एक राजनीतिक दल ने दर्ज करवाई आपत्ति, चुनाव आयोग की इस रिपोर्ट वामदल ने ऐसा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्प करना होगा डाउनलोड 
हीरो एशिया कप को देखने के लिए दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गयी है लेकिन इसके लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सुरक्षा कारणों से उन्हें ticketgenie app डाउनलोड कर उसमें टिकट बुक करना पड़ेगा। 26 अगस्त से टिकट की बुकिंग शुरु हो जाएगी। सरकार द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा का समुचित इंतजाम किया गया है। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि गत विजेता दक्षिण कोरिया पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) का स्थान है, जिन्होंने तीन-तीन बार टूर्नामेंट जीता है।

हॉकी विद हरमनप्रीत का भी होगा आयोजन 
30 अगस्त को 'हॉकी विद हरमनप्रीत' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के बच्चे और युवा खिलाड़ी भारतीय टीम के कमान हरमनप्रीत के साथ हॉकी खेलेंगे और हॉकी के महत्त्वपूर्ण गुर सीखेंगे। यह कार्यक्रम गांव-गांव तक खेल संस्कृति के विकास और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रखा गया है। इसी प्रकार 31 अगस्त को 'संडे ऑन साइकिल का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें आसपास के गाँवों के बच्चे युवा खिलाड़ी तथा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अधिकारी 5 किलोमीटर तक आसपास के इलाकों में साइकिल चलाएंगे। यह खिलाड़ियों और लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ साथ हर उम्र के लोगों में खेल संस्कृति के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने पटनावासियों को दी 1024.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, यह बातें कहीं

बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ इन राज्यों से गुजरेंगी ट्रॉफी गौरव यात्रा
हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तक झारखंड ओडिशा, चंडीगढ़ राज्यों सहित बिहार के 28 जिलों में पहुंच चुकी है ट्रॉफी गौरव यात्रा। 29 तारीख को राजगीर पहुंच कर इस यात्रा का समापन होगा।

अब तक यह टीम आ चुकी हैं बिहार 
आज भारतीय हॉकी टीम के बिहार पहुंचने के साथ चीन, कोरिया, चीनी ताइपे, जापान, मलेशिया टीम बिहार आ चुकीं हैं। बाकी टीमें मंगलवार को पहुंच जाएंगी। राजगीर खेल परिसर का विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगा। हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक है, जो खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed